HNN/ शिमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए सम्मन पर आज कांग्रेस सांसद सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने पैदल ईडी कार्यालय तक पहुंचकर विरोध किया वहीं पार्टी का छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने देशव्यापी हो रहे कांग्रेस के आंदोलन में रचनात्मक तरीके से विरोध किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 8 साल में जब जब कांग्रेस नेतृत्व ने नरेंद्र मोदी सरकार की हकीकत उजागर की है तब तब सरकार ने हमारे नेतृत्व को डराने की मंशा से इन एजेंसियों का इस्तेमाल किया है।
हाल ही में कश्मीरी पंडितों पर हुए आतंकवादी हमलों पर फिल्मी प्रचार में व्यस्त मोदी पर सवाल उठाने से लेकर चीन के अतिक्रमण पर गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने के विषय को राहुल ने उठाया जिससे छवि के भरोसे राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और एजेंसियों का इस्तेमाल कर दबाव बनाना चाहते हैं, वो शायद इस बात को भूल गए हैं कि स्थापना से आजादी आंदोलन तक व उसके बाद 75 साल तक कांग्रेस नेतृत्व को देशहित में सच बोलने से कोई नहीं रोक पाया है, जब हम क्रूर अंग्रेजी शासन से नहीं डरे तो उनके अनुयायियों और चाटुकार रही विचारधारा से क्या ही डरेंगे ?
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि मैं ईडी से पूछना चाहता हूं कि पिछले 8 साल में जब जब सरकार पर संकट आता है तो ईडी बचाव में क्यों उतर आती है ? पिछले 8 साल से वो नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करती हैं कुछ न मिलने के बाद बेंरग लौट जाती हैं और फिर गृह मंत्री व प्रधानमंत्री के दवाब में पूछताछ करने आ जाती है जो कठपुतली बन कर रह गयी हैं।
वही सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय मे भी ईडी की इस प्रकार की एकतरफा कार्यवाही के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता मे प्रदर्शन किया गया, छत्तर ठाकुर ने बताया कि देश मे बेरोजगारी चर्म सीमा पर है और महंगाई बढ़ रही है। इन सभी ज्वलंत मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिए यह सब ड्रामेबाजी की जा रही है ताकि जुमलेबाज सरकार की ज्वलंत मुद्दों को लेकर मिमीकरी ना हो।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





