Loading...

राहुल गांधी 16 अगस्त को आएंगे हिमाचल, इस जिला का करेंगे दौरा…..

Ankita • 14 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कांग्रेस के वरिष्ठ व केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी 16 अगस्त को कुल्लू और मनाली के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी 9 जुलाई को आई बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ से नष्ट हुए मार्ग व अन्य क्षेत्रों का जायजा लेंगे। कुल्लू के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस दौरे के दौरान पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ भी मिलेंगे।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ मिलने के लिए मनाली में कार्यक्रम होगा। राहुल गांधी यहां टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन भी होगा जिसमें आपदा से पर्यटन को हुए नुकसान से उभरने पर मंथन होगा। इस कॉन्क्लेव में होटल, होमस्टे, ट्रेवल एजेंसी, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, वोल्वो बस यूनियन, टैक्सी यूनियन सहित तमाम पर्यटन व्यवसाय से जुड़ीं संस्थाओं के प्रतिनिधि भी हिस्सा होंगे।