Loading...

रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

PARUL • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/किन्नौर

जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में 22 केवी भोकटू- कल्पा फीडर तथा 22 केवी भोकटू-पूर्वनी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 29 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल रिकांगपिओ द्वारा यह जानकारी दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनालू के समीप विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने के कगार पर है। पेड़ की कटाई के चलते पीएनबी रिकांगपिओ के आसपास के क्षेत्र, कल्पा, पंगी, कोठी, ब्रेलंगी, ख्वांगी, पूर्वनी, तेलंगी तथा कासंग में 29 फरवरी, 2024 को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने कहा कि यदि खराब मौसम के कारण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते आमजन से सहयोग की अपील की है।