Loading...

रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में 3 दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

Ankita • 20 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

66 केवी अकपा-पूह सिंगल सर्किट ट्रांसमिशन लाईन में मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पूह पीसी नेगी द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि सुन्नम वैली, पूह, हंगरंग वैली, खाब, नमज्ञां, डूबलिंग व समस्त स्पीति खण्ड में 21, 28 अक्तूबर तथा 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।