Loading...

रिलायंस कंपनी ने पेट्रोल के दाम में की कटौती, अब इतने रुपए में मिलेगा…..

Ankita • 8 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

रिलायंस कंपनी ने पेट्रोल के दाम में कटौती की है। बता दें कंपनी ने पेट्रोल के दाम तीन रुपए घटा दिए हैं। घुमारवीं स्थित रिलायंस के पंप पर पेट्रोल पहले 98.83 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा था। अब दाम कम होकर 95.71 रुपए प्रतिलीटर हो गए हैं। रिलायंस का पेट्रोल केवल स्पीड वर्ग में ही बिकता है।

बता दें हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर सहित प्रदेश भर में रिलायंस के करीब 50 पेट्रोल पंप हैं। अब रिलायंस के दाम अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के बराबर हो गए हैं। कंपनी ने दाम करने का निर्णय बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। बताया जा रहा कि महंगा पेट्रोल होने के कारण रिलायंस के पेट्रोल पंपों में बिक्री कम हो गई थी। वहीं, भारत पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल 95.70 और इंडियन ऑयल का पेट्रोल 95.75 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है।