लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रिहायशी क्षेत्र के साथ लगी आग से लोगों में दहशत का माहौल, 50 के करीब पौधे जलकर हुए राख

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 10:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल में जंगल में लगी आग रिहायशी क्षेत्र की ओर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बता दें कि मंगलवार को रिहायशी क्षेत्र में बांस के करीब 50 पौधे जलकर राख हो गए। आग को बढ़ती देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए।

देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया जिसके चलते आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया‌ । बता दें कि घरो से करीब 4 मीटर की दूरी पर आग पहुंच गई थी। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लोगों का कहना है कि एक तो ऊपर से भीषण गर्मी पड़ी हुई है और प्रदेश में रोज अग्निकांड की घटनाएं पेश आ रही है। ऐसे में उन्हें अपनी और अपने परिवार की चिंता सताए जा रही थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]