Loading...

रिहायशी मकान में पुलिस की दबिश, पकड़ी गांजे की खेप

PARUL • 2 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता कक्ष रामपुरघाट की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुकेश निवासी बंगाला कालोनी, कुंजा मतरालियों पांवटा साहिब के रिहायशी मकान में दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 831 ग्राम गांजा बरामद किया। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुरूवाला पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।