रूटीन चेकिंग के दौरान निजी बस में सवार व्यक्ति को चरस सहित किया गिरफ्तार

CHARAS-1.jpg

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस की टीम ने निजी बस में सवार एक व्यक्ति को 252 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बर्फो राम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम चटूनी जोत मार्ग पर रूटीन चेकिंग पर थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान उन्होंने होली-चंबा-पालमपुर रूट की निजी बस को जांच के लिए रोका। पुलिस ने शक के आधार पर बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली।

तभी पुलिस को सामने देखकर बस में सवार एक व्यक्ति घबरा गया। पुलिस ने जब उस व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 252 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।