लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रेट लिस्ट न लगाने पर 1.6 क्विंटल सब्जी जब्त

SAPNA THAKUR | 13 नवंबर 2021 at 11:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में सब्जियों के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। आलम है कि सब्जियां आम लोगों की पहुंच से कोसों दूर होती जा रही है ऐसे में खाद्य आपूर्ति विभाग भी अब सतर्क हो गया है। जिला में रेट लिस्ट न लगाने तथा तय रेट लिस्ट से अधिक कीमत वसूलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों पर शिकंजा कसा है।

इस दौरान जहां क्विंटल के हिसाब से सब्जी जब्त कर ली गई तो वहीं कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे गए हैं। बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बाजारों में दबिश दी। इस दौरान पाया कि कई सब्जी विक्रेताओं ने रेट लिस्ट नहीं लगाई हुई थी तथा कई तय रेट लिस्ट से अधिक कीमत वसूल रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लिहाज़ा विभाग ने 1.6 क्विंटल सब्जी को सीज किया और 4 चालान व एक को चेतावनी देकर छोड़ा। डीएफसी बृजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि सभी दुकानदार रेट लिस्ट अवश्य लगाएं तथा तय रेट लिस्ट से अधिक कीमत ना वसूले अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]