समाहर्ता व उपायुक्त जिला सिरमौर सुमित खिमटा ने जारी की अधिसूचना
HNN/ रेणुका जी
हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति 2021 व 2022 की 20 जनवरी 2022 के अनुसरण में रेणुका जी बांध परियोजना की गतिविधियों के कारण प्रथम चरण मे 95 परिवार गृहविहीन हुए हैं। इस संबंध में जिला सिरमौर के समाहर्ता एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने अधिसूचना जारी कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परियोजना प्रभावित राजस्व गांवों का ब्यौरा देते हुए सुमित खिमटा ने कहा कि ददाहू के तहत काथली भरण ग्राम पंचायत के चलागा ब्यास गांव के तीन परिवार गृहविहीन हो रहे हैं।
इसी प्रकार दीद बगड़ पंचायत का गांव जैंचा मंझाई के 8 परिवार, पराड़ा पंचायत के तहत पनयाली, बनोहल, धील कंगाहां तथा मलाहन टुहरी गांवों के 17 परिवार, लाना भल्टा पंचायत के तहत लाना भल्टा, लाना मच्छेर, बोंगली तथा ब्यालग गांवों के 11 परिवार, सेर तन्दुला पंचायत का गांव अनु कोटी व मेथली के 10 परिवार, संगड़ाह पंचायत के सींयू तथा लगनू गांव के 32 परिवार, बाउनल काकोग पंचायत के मोहतू गांव के 2 परिवार, गवाही पंचायत के गवाही गांव के 10 परिवार, तथा रजाना पंचायत के लोहारा व टिक्करी गांव के 2 परिवार प्रथम चरण में बेघर अधिसूचित किये गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group