HNN/श्रीरेणुकाजी
नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका का आयोजन रेणुका की बजाए गिरी नदी पर किया जाना चाहिए। ताकि रेणुका तीर्थ की पवित्रता को किसी भी प्रकार की आंच न पहुंचे। रावत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित होती है और लोग खुले में शौच करते हैं।
जिसकी वजह से भारी वर्षा के कारण यह सारी गंदगी रेणुका की पवित्र झील में चली जाती है। जिसमें हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं और स्नान भी करते हैं। रावत ने बताया कि इतना ही नहीं लोग जो मेले में सामान की खरीददारी करते हैं उस समान को भी लोग बस तक पहुंचाने के लिए पीठ पर ढोकर ले जाते हैं। लोगों को मेला ग्राउंड तक पहुंचने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है क्योंकि सड़कों पर हर समय जाम लगा रहता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रावत ने बताया कि रेणुका मेला गिरी नदी पर होना चाहिए क्योंकि गिरी नदी में सारी व्यवस्था हो सकती है। वहां पर बहुत खुली जगह है और इस जगह पर पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था हो सकती है। रेणुका तीर्थ की पवित्रता भी सुरक्षित रह सकती है।
रावत ने बताया कि रेणुका में सिर्फ मंदिर में दर्शन करने एवं पवित्र झील में आस्था की डुबकी लगाने की इजाजत होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं रेणुका विकास बोर्ड से मांग करते हुए बताया कि रेणुका तीर्थ की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए इस मेले को रेणुका की बजाए गिरी नदी पर किया जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group