लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रेणुका मेले में जलशक्ति विभाग पानी की गुणवत्ता के प्रति कर रहा लोगों को जागरूक

Ankita | 26 नवंबर 2023 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ श्री रेणुका जी

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर जल शक्ति विभाग द्वारा लोगों को पानी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग ने रेणुका जी मेले में दूरदराज क्षेत्र से आए हुए ग्रामीण लोगों को पानी की गुणवत्ता की जांच के बारे में जागरूक करने के लिए एक प्रदर्शनी स्टाल स्थापित किया है।

जल शक्ति विभाग की खंड स्रोत समन्वयक वाहिदा मलिक की देखरेख में इस स्टाल में पानी की गुणवत्ता की जांच सम्बन्धी जानकारी मेले में आने वाले लोगों को प्रदान की जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को दूषित व साफ पानी की पहचान करवाना है। जल शक्ति विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में लोग बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर पानी से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जल के संरक्षण के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की जा रही है। जल शक्ति विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में पानी में कठोरता, पीएच, क्लोराइड फ्लोराइड, आयरन नाइट्रेट, कुल क्षारियता गंदलापन आदि की जांच कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पानी में उपलब्ध बैक्टीरिय, कीटाणु के बारे में भी परीक्षण कर जानकारी प्रदान की जा रही है जो कि मुख्य रूप से उल्टी दस्त जैसी जानलेवा बीमारियां उत्पन्न करती हैं।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का कहना है कि जल शक्ति विभाग द्वारा मेले के अवसर पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जल शक्ति विभाग द्वारा लगाये गये जल परीक्षण प्रदर्शनी स्टाल का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]