Loading...

रेलवे स्टेशन पर इंजन की चपेट में आने से मंडी के जेई की मौत

By PARUL Published: 20 Feb 2024, 10:00 PM | Updated: 20 Feb 2024, 10:01 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां शिमला के रेलवे स्टेशन के यार्ड शेड में रेल इंजन की चपेट में आने से मंडी के जेई की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस लाल (47) पुत्र हेम सिंह निवासी कुठाड़, वीणा बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरबंस लाल केसीएनडल्यू यार्ड में जेई के पद पर तैनात था। स्टेशन के पास आग लगने की घटना पेश आई तो उस समय जब यार्ड में रेल इंजन को खड़ा किया जा रहा था तो वहां सफाई का कार्य भी किया जाता है। रेलवे का कर्मचारी पीछे यार्ड में सफाई कर रहा था।

इसी दौरान रेल इंजन को बैक करते समय रेलवे कर्मचारी हरबंस लाल इंजन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके भाई को सौंप दिया गया है।

रेलवे थाना के प्रभारी जय किशन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने रेल इंजन चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।