Loading...

रेल लाइन से सरिया व प्लेटें चोरी, मामला दर्ज

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन बामटा साइट से कुछ लोगों ने सरिया व प्लेटें चोरी कर ली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में एचजीएआईएल कंपनी के प्रबंधक सुबीर पांडा ने कहा कि गत 30 अप्रैल को कंपनी साइट से एक क्विंटल सरिए के टुकड़े व प्लेटें कोई चोरी करके ले गया।

कंपनी की इस साइट से पहले भी ऐसी चोरी की वारदातें हो चुकी है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।