Loading...

रोटरी क्लब ने स्थापना दिवस पर आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

Ankita • 14 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स ने अपने स्थापना दिवस पर प्रयास संस्था के साथ ग्राम भेड़ों नाहन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान 104 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाईयों का वितरण भी मरीजों को नि:शुल्क किया गया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के सदस्यों ने शिविर में भरपूर सहयोग दिया।

इस क्लब के सचिव विभोर ने बताया कि इस वर्ष के गवर्नर वीपी काल्टा के शिविर गांव की ओर के संदेश की पालना की जा रही ही। डॉक्टर एसके सबलोक ने बताया कि इस शिविर में डॉक्टर ठाकुर के नेतृत्व में स्टाफ नर्स नीलम, लैब टेक्नीशियन प्रीतिका शर्मा एवं विशाल ने सेवाएं प्रदान करी।

इस स्वास्थ्य शिवर में अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होने की प्रेरणा दी जाती है। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य नसीम मोहम्मद दीदान, विभोर आदि उपस्थित रहे।