लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रोटरी क्लब सगिंनी द्वारा करियर अकादमी में आयोजित किया गया कार्यक्रम

Ankita | 19 जून 2023 at 4:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के करियर अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब नाहन सगिंनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वी. पी. कालटा रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के चेयरमैन शिव शंकर राठी व मुख्य अतिथि वी. पी. कालटा ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने स्वागतम गीत गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने शिव तांडव नृत्य व सरस्वती वदंना प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। रोटरी क्लब नाहन सगिंनी की प्रेसिडेंट अंजू अग्रवाल ने नाहन शहर व आसपास के क्षेत्रों में किए गए और किए जा चकुे जन सेवा प्रोजेक्ट और आगामी किए जाने वाले जन सेवा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि नि :स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना ही रोटरी क्लब का प्रमखु उद्देश्य होता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी सदस्य हमेशा प्रयासरत रहते हैं और हमेशा रहेंगे। मुख्य अतिथि वी. पी. कालका ने रोटी क्लब के सदस्यों को टोपी पहनाकर व पौधे देकर सम्मानित किया, जिन्होंने समाज के लिए विशिष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।

वी. पी. कालटा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उन्हें अपने माता-पिता में अपने अध्यापकों का सम्मान करना चाहि ए तभी वह एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं और एक अच्छा नागरिक ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी को जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा अपना योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के चेयरमैन शिव शंकर राठी, निर्मला राठी, प्रेसिडेंट आर टी एन अंजू अग्रवाल,प्रेसिडेंट आर टी एन मनीष जैन , ममता जैन, मेंबर्स आर टी एन दीपा बसंल, मोनिका जैन, सारिका धवन ,सीमा गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी, उप प्रधानाचार्य रोज डिसूज़ा व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]