Loading...

रोपा चैहटीगढ़ में आग की भेंट चढ़े देवदार के पौधे

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में रोपा चैहटीगढ़ में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां वन विभाग के करीब 1000 कीमती पौधे आग की भेंट चढ़ गए। जिसमें ज्यादातर देवदार के पौधे थे। हालांकि विभाग की टीम ने आग को बुझाने के पूरे प्रयास किए, लेकिन तब सभी पेड़ पौधे जलकर राख हो चुके थे।

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है। इस घटना के दौरान वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे तथा आग को बुझाने में जुट गए। साथ ही उन्होंने अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सभी पेड़ पौधे जलकर राख हो चुके थे।