रोवर राकेश का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी खंड के निंगलू गांव के रहने वाले राकेश कुमार का चयन शिमला में होने वाली 26 जनवरी की परेड के लिए हुआ है। राकेश कुमार राजकीय महाविद्यालय आनी में कला स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र हैं और साथ ही भारत स्काउट एंड गाइड यूनिट आनी में एक रोवर भी हैं।
इसका श्रेय उन्होंने आनी कॉलेज के प्राध्यापक और रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट अधिकारी को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसका श्रेय अपने मित्र यशवंत परमार को भी दिया है जो कि आनी कॉलेज में एनसीसी के कैडेट है।