Loading...

रोहड़ू में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो बच्चों समेत पांच जख्मी

By Ankita Published: 12 Mar 2024, 12:31 PM | Updated: 12 Mar 2024, 12:32 PM 1 min read

HNN/ शिमला

अप्पर शिमला के रोहड़ू उपमंडल में सीओ कैंची में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से दो बच्चों समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

घायलों की पहचान चालक अनूप (40) निवासी पूजारली, पूजा (35) पत्नी अनूप निवासी पूजारली, गोविंद (57) निवासी करसा, सुहाना (10) पुत्र मुकेश निवासी करसा और राषितेय (5) पुत्र मुकेश निवासी करसा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार (HP01B -4944) मैंनदली से पूजारली-चार की ओर जा रही थी। इस दौरान सीओ कैंची के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

इनमें एक की हालत गंभीर है और उसे आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है। अन्य चार घायल सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। रोहड़ू के डीएसपी रविन्द्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।