रोहड़ू में भीषण अग्निकांड: 40 कमरों का चार मंजिला मकान जलकर हुआ राख
एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान, 7 परिवार बेघर
HNN/ शिमला
अप्पर शिमला के रोहड़ू उपमंडल के टिक्कर इलाके की ग्राम पंचायत शरोंथा के गांव ब्रेष्टू में भीषण अग्निकांड हुआ है। जहां 40 कमरों का चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने की इस घटना में एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग की इस घटना में दयानंद पुत्र जोबन दास, अंजू पत्नी स्वर्गीय धर्मेंद्र शर्मा, राम गोपाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय विश्व देव शर्मा, मनमोहन शर्मा पुत्र स्वर्गीय विश्व देव शर्मा, सुरेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय विश्व देव शर्मा, पुष्पा शर्मा पुत्री स्वर्गीय जोबन दास शर्मा व यशवंत शर्मा पुत्र स्वर्गीय जोबन दास शर्मा प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, लकड़ी से बने चार मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 40 कमरों का मकान आग में स्वाह हो गया। रोहड़ू के डीएसपी रविन्द्र नेगी ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों के रहने की व्यवस्था की गई है।