लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रोहतक के सोमवीर ने जीती 51 हजार की बड़ी माली, नोनू ने जीती छोटी माली

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राजगढ़ में कुफर जोहड़ थनोगा में आयोजित स्त्रोन देवता शनोल मेला पाब धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले में कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

राजगढ़

पारंपरिक पूजा के साथ मेला शुरू
मेला समिति के प्रधान शेखर शर्मा ने बताया कि मेले की शुरुआत स्त्रोन देवता की पारंपरिक पूजा से हुई। क्षेत्र के हजारों लोगों ने देवता की हाजिरी भरी और पवित्र छड़ी को वाद्य यंत्रों के साथ मेला स्थल तक लाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले
कुश्ती प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 51 हजार रुपये की बड़ी माली रही, जिसे रोहतक के सोमवीर ने चंडीगढ़ के आशीष को हराकर जीता। 31 हजार रुपये की छोटी माली नोनू पहलवान ने अजयदीप को पराजित कर अपने नाम की। हिमाचली पहलवानों के लिए रखी गई 11 हजार रुपये की माली बिलासपुर के चेतन ने राजगढ़ के रजनीश को हराकर जीती।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथियों का योगदान
मेले में प्रसिद्ध लोक गायक परसराम गालिब, सुशील भृगु और अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि यशपाल सिंह ठाकुर ने मेला समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रवेश चौहान ने 31 हजार रुपये का सहयोग दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]