रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात, अब कैसा रहेगा मौसम का हाल…

fresh-snowfall-on-the-peaks.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है और पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे जिससे चारों तरफ बर्फ के ढेर लगे हुए है। वहीँ, राज्य के मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

बता दे, बीते रोज मौसम ने एकाएक करवट बदली जिसके चलते रोहतांग दर्रा सहित शिंकुला, मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, मकरवे, शिकरवे, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। उधर, मंगलवार और बुधवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।

9 और 10 नवंबर को राज्य के मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी भागों में भी 10 नवंबर को बारिश की संभावना है।