Loading...

रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी…

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है जिसे शीतलहर भी तेज हो गई है। बता दें कि बीते रोज मौसम ने करवट बदली और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। हालांकि इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिली रही।

रविवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। खराब मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से ऊंचे इलाकों का रुख न करने की सलाह दी है।