Loading...

लकड़ी की कड़ी से लटक कर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 18 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के झंडुत्ता थाना के अंतर्गत आते गांव खलसाय में एक महिला ने लकड़ी की कड़ी से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब वह घर पर अकेली थी। दरअसल, महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और उसकी सास अस्पताल गई हुई थी। घर में कोई ना होने के चलते महिला ने फंदा लगा लिया। जब उसकी सास दवाई लेकर घर आई तो उसने मीना को काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जब वह उसके कमरे में गई, तो देखा कि मीना लकड़ी की कड़ी से लटकी हुई थी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इतना ही नहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई।

हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है ना ही मायके वालों ने किसी पर कोई शक जाहिर किया है। उधर, जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।