Loading...

लगातार 34वीं बार बल्दवा लाइम स्टोन खान को मिला सर्वश्रेष्ठ खान पुरस्कार

Ankita • 26 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ पावंटा साहिब

सिरमौर जिले की जय सिंह ठाकुर की बल्दवा लाइम स्टोन खान को अर्ध मशीनीकृत वर्ग में लगातार 34वीं बार बेस्ट ओवरऑल परफ़ोरमेंस में सर्वश्रेष्ठ खान के पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि सिरमौर जिले की सुप्रियाँक वालिया की भूतमढ़ी लाइम स्टोन माइन को द्वितीय और कुश परमार की बागानधार लाइम स्टोन माइन को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा उच्च मशीनीकृत वर्ग में अल्ट्राटेक की बागाबलघ लाइम स्टोन को प्रथम, अंबुजा सिमेंट कशलोग लाइम स्टोन माइन द्वितीय और एसीसी की बरमाना लाइम स्टोन माइन को तृतीय पुरस्कार मिला। जानकारी के मुताबिक, खान सुरक्षा महानिदेशालय गाज़ियाबाद क्षेत्र के तत्वाधान में हरियाणा के हिसार में 34वां खान सुरक्षा सप्ताह का पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया।

इस मौके पर खान सुरक्षा महानिदेशालय गाज़ियाबाद क्षेत्र के उप महानिदेशक खान सुरक्षा एस.डी छिद्दरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।बता दें 34वां खान सुरक्षा सप्ताह 19 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक मनाया गया। जिसमें हरियाणा, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की लगभग 106 खानों का निरीक्षण सात अलग अलग टीमों ने किया गया।

जिसमें छः अलग अलग श्रेणी उच्च मशीनीकृत, अर्ध मशीनीकृत लाइम स्टोन , अर्ध मशीनीकृत मार्बल माइन, अर्ध मशीनीकृत स्टोन माइन, मशीनीकृत स्टोन माइन, रेत बजरी की खान का निरीक्षण अलग पांच टीमों ने किया। खानों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खान पर कार्य, सड़क, कल्याण संशोधन, सुरक्षात्मक उपकरण, एक्सप्लोसिव भंडारण, मशीनों का रख रखाव और सुरक्षित उपयोग, प्रचार, ट्रेनिंग, ध्वनि ओर वायु प्रदूषण,खान में विधुत का इस्तेमाल और स्वस्छ्ता के आधार पर अंक दिए गए।