लठियाणी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, बाइक सवार ले उड़े 50 हजार
लठियाणी बाजार में रविवार को हुई बड़ी चोरी ने लोगों में दहशत फैला दी। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
दुकानदार को गोदाम में उलझाकर गल्ले से नकदी पार
लठियाणी बाजार में रविवार को दो बाइक सवार युवकों ने एक दुकान को निशाना बनाया। आरोपियों ने दुकानदार को गोदाम में सामान दिखाने के बहाने व्यस्त कर दिया और गल्ले से करीब पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के समय बाजार में ज्यादा रौनक नहीं थी क्योंकि श्राद्ध के चलते भीड़ कम थी।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
दुकानदार ने घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दोनों बाइक सवार चोरी करते हुए नजर आए। इसके बाद दुकानदार ने थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फुटेज को खंगाला जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस वारदात से बाजार के व्यापारियों और लोगों में डर का माहौल है।