Loading...

लड़ाकू विमान क्रैश / मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वायुसेना का मिराज-2000 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

हिमाचलनाउ डेस्क • 6 Feb 2025 • 1 Min Read

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भारतीय वायुसेना का एक मिराज-2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:20 बजे करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में हुई। हादसे के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना में दोनों पायलट घायल हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, विमान शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एक खेत में गिरा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचकर पायलटों की सहायता की। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई

विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद विमान पूरी तरह जल गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।