Loading...

लहसुन की फसल के बीच उगाए अफीम के पौधे, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने पलोग गांव में एक व्यक्ति द्वारा लहुसन के खेत में उगाए गए अफीम के 255 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान राम लाल निवासी पलोग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नम्होल पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पलोग गांव में राम लाल के घर के पास दबिश दी। इस दौरान एक खेत में लहसुन की फसल के बीच अफीम के 255 पौधे पाए गए।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।