Loading...

लाइनों की मरम्मत कार्य के चलते सराहां-बागथन फीडर के तहत आते इन क्षेत्रो में कल रहेगा पावर कट

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

विद्युत उपमंडल-2 सहायक अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार 11 केवी सराहां-बागथन फीडर में लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते 21 दिसंबर यानी कल कुछ क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से 5: 00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते जरजा, जांगीरुग के तहत आते समस्त क्षेत्रो में पावर कट रहेगा। उन्होंने इन क्षेत्रों की आम जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की है, ताकि वह लाइनों की मरम्मत का कार्य तय समय पर पूर्ण कर सके।