लावारिस पशु से टकराकर बाइक चालक की हुई मौत, एक घायल

By PARUL Published: 29 Oct 2023, 10:50 AM | Updated: 29 Oct 2023, 10:50 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के दौलतपुर चौक क्षेत्र के पिरथीपुर सड़क मार्ग पर एक हादसा पेश आया है। जहां एक लावारिस पशु से टकराने के बाद बाइक चालक की मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठा युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय मस्तान सिंह निवासी कला पंगा, संघनई के रूप में हुई है। तो वहीं घायल की पहचान मृतक मस्तान सिंह का बेटा दयाल सिंह (21) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मस्तान सिंह अपने बेटे के साथ गिंडपुर मालोन में स्थित अपनी बहन के ससुराल से बाइक पर वापिस अपने घर आ रहा था। इस दौरान पिरथीपुर रोड पर पहुंचते ही बाइक के सामने अचानक एक लावारिस पशु आ गया और बाइक की पशु से टक्कर हो गई और दोनों पिता-पुत्र नीचे गिर गए।

हादसे में बाइक चालक मस्तान सिंह बुरी तरह घायल हो गए। जबकि उनके पीछे बैठे उनके बेटे को हल्की चोटें आई। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा मस्तान सिंह को दौलतपुर अस्पताल लाया गया। लेकिन उनके सिर पर गहरी चोट के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

वहीं मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजित सिंह ने घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेज दिया। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।