HNN/ शिमला
हिमाचल के अधिकांश स्थानों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। पर्यटन स्थल और राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान ऊना के मैदानी क्षेत्रों से अधिक चल रहा है। राज्य के निचले मैदानी क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है।
तापमान में तेजी से हो रही गिरावट को देखते हुए स्थानीय लोग सुबह-शाम को सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्र उपयोग में लाने लगे हैं। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल और स्पीति बारालाचा दर्रा, शिंकुला सहित अन्य ऊंची चोटियों पर आज सुबह की हल्का हिमपात हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इन क्षेत्रों में दो इंच बर्फ गिरी और दोपहर तक मौमस साफ हो गया। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। केलंग में -0.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group