Loading...

लीट और पैट के लिए इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन….

Ankita • 30 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) के लिए आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पैट के लिए अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा लीट के लिए चार मई तक आवेदन किया जा सकता है।

बोर्ड की ओर से प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 650, जबकि आरक्षित वर्ग से 400 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं और आईटीआई पास होनी चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं।

वह अभ्यर्थी भी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकेंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड 19 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके अलावा लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) 26 मई को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक होगा।