Loading...

लोकसभा चुनाव: 24 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल

Ankita • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सभी पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल 24 मई, 2024 को राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभागार में प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे एवं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे आरम्भ किया जाएगा।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी व उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर ने यह जानकारी दी है। बता दें मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल पहले 22 मई, 2024 को होनी सुनिश्चित हुई थी। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार दूसरी रिहर्सल की तिथि बदल दी गई है।