Loading...

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह छह नवम्बर को सिरमौर जिले के दौरे पर रहेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Nov 2025 • 1 Min Read

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह छह नवंबर को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे राजगढ़ उपमंडल के देवठी मझगांव में आयोजित जिला स्तरीय एकादशी मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नाहन/वीरेंद्र बन्याल

देवठी मझगांव में होंगे मुख्य अतिथि
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 6 नवंबर को देवठी मझगांव पहुंचेंगे, जहां वे जिला स्तरीय एकादशी मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।