Loading...

लोक निर्माण मंत्री ने किया क्षतिग्रस्त बाड़ी गुमाणू सड़क का निरीक्षण

Ankita • 3 Aug 2023 • 1 Min Read

बोले- बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बनेगा अस्थाई बैली ब्रिज

HNN/ मंडी

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त बाड़ी गुमाणू सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत पुनरुद्धार कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्यास के बहाव के चलते क्षतिग्रस्त सड़क के डंगे के सुधार और सुदृढ़ीकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने कहा कि जब तक डंगे का कार्य पूरा नहीं होता तब तक वहां बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थाई बैली ब्रिज बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र की 15 से 20 पंचायतों को लाभ होगा। बता दें, भारी बारिश के चलते ब्यास में आई बाढ़ से बाड़ी गुमाणू सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वहां बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।