Loading...

लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा में दीप ज्वलित कर मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

By PARUL Published: 12 Jan 2024, 9:20 PM | Updated: 12 Jan 2024, 9:20 PM 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा साहिब में दीप ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर मनाई। जिसमें पूर्व ऊर्जा मंत्री लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, महामंत्री हितेंद्र कुमार , महामंत्री दिनेश चौधरी, प्रदेश ओबीसी महामंत्री सुभाष चौधरी, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना चौधरी, सुरेश सैनी, समीम, युवा मोर्चा महामंत्री तरनजीत सिंह गील, हितेंद्र, पवन, हेमराज, नवीन, संयम गुप्ता, रोहित, सभी वरिष्ठ ,श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उसके बाद स्वागत 11:00 बजे विशेष तौर पर पांवटा साहिब आगमन पर केंद्रीय मंत्री एवं वाणिज्य उद्योग मंत्रालय सोमप्रकाश के स्वागत समारोह में रामलीला ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में 11:00 बजे स्वागत हुआ।

जिसके बाद नगर परिषद रामलीला ग्राउंड पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही मोदी जी की नीतियों को लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समझाया और स्वयं सहायता समूह की योजनाओं को हर झंडी दिखाकर सुभारंभ किया।

उसके बाद में महिलाओं ने भी अपनी समूह के बारे में बात की ओर मोदी जी का धन्यवाद किया। वहीं सोमप्रकेश ने स्वयं सहायता समूह के हाथ से बनी हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी दौरा किया और सराहना भी की।

जिसमें पूर्व प्रदेश सरकार मे ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी जी उपस्थित रहें। नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कोर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षद दीपा शर्मा, दीपक मनालहंश, सीमा चौधरी और अन्य लोग समिलित हुए।