Loading...

लोक सेवा आयोग ने एचएएस के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए ई-कॉल लेटर किए जारी

Ankita • 17 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा ने एचएएस के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। बता दें (एचएएस) प्रतियोगी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 16 उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टेस्ट 4 से 6 मार्च तक आयोजित होंगे।

उम्मीदवार अपने-अपने ई-कॉल लैटर्स आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अटैस्टेशन फॉर्म और जरूरी सूचना भी डाउनलोड करनी होगी। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर को आयोग की ओर से एचएएस मेन्स की लिखित परीक्षा करवाई गई थी।

16 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। आयोग ने बीते 8 फरवरी को एचएएस प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2629729 पर संपर्क कर सकते हैं।