Loading...

लोक सेवा आयोग ने एचएएस मुख्य परीक्षा की डेटशीट की जारी, इस दिन से शुरू होंगे पेपर……

Ankita • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त-2023 (एचएएस) की मुख्य परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बता दें एचएएस की मुख्य परीक्षा की 13 दिसम्बर से शुरू होगी। डेटशीट के अनुसार 13 दिसम्बर को अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और हिन्दी विषय की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

इसके अलावा 14 दिसम्बर को निबंध विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 15 दिसम्बर को जनरल स्टडीज-1 विषय का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 16 दिसम्बर को जनरल स्टडीज-2 का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 17 दिसम्बर को जनरल स्टडीज-3 का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, 18 दिसम्बर को ऑप्शनल-1 का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और 19 दिसम्बर को ऑप्शनल-2 का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने कहा कि इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।