Loading...

लोक सेवा आयोग ने घोषित किया एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम

Ankita • 8 Feb 2024 • 1 Min Read

परीक्षा में इतने अभ्यर्थी हुए पास….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 16 अभ्यर्थी पास हुए है। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित अभ्यर्थी का साक्षात्कार 4 मार्च 2024 लोक सेवा आयोग कार्यालय निगम विहार शिमला में होगा।

गौरतलब है कि यह परीक्षा 13 से 19 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 227 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था। वहीं, मुख्य लिखित परीक्षा में 216 अभ्यर्थी सभी पेपरों में उपस्थित हुए।

परिणाम आयोग की वेबसाइट(https://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर भी उपलब्ध है। जो उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण के लिए दस्तावेज डाउनलोड करने में सक्षम नहीं, वे तुरंत लोक सेवा आयोग कार्यालय में टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और आयोग के टोल फ्री नंबर 1800-180- 8004 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

पास हुए अभ्यर्थियों के रोलनंबर
11001322
11002026
11012264
11012498
11027328
11026685
11003885
11013853
11027512
11005345
11016321
11028111
11005797
11012076
11020417
11024871