लोक सेवा आयोग ने जारी किए एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (एचएएस)-2024 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 30 जून को आयोजित होगी।
यह जानकारी आयोग की अतिरिक्त सचिव सुषमा वत्स ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय में दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।