लोक सेवा आयोग ने जारी किया स्कूल लेक्चरर की भर्ती के लिए सिलेबस
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर स्कूल के पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के पाठ्यक्रम के अलावा परीक्षा पैटर्न जारी करने के साथ ही नैगेटिव मार्किंग का प्रारूप भी जारी कर दिया है।
इसके तहत नैगेटिव मार्किंग के तौर पर प्रश्न का गलत उत्तर देने या कोई भी ऑप्शन न चुनने पर उक्त प्रश्न के कुल अंक का एक-चौथाई यानी 0.25 अंक की नैगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा पैटर्न के तहत पेपर-1 कुल 100 अंकों का होगा।
यह पेपर एक घंटे का होगा और इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर -1 केवल क्वालिफाइंग पेपर होगा और इसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य होगा।
स्कूल लेक्चरर के 10 विषयों के पेपरों के लिए जारी पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी व कॉमर्स विषय शामिल हैं।