लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोक सेवा आयोग ने जारी किया कंडक्टर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल

Shailesh Saini | 7 फ़रवरी 2024 at 11:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचआरटीसी में कंडक्टर के 360 पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 फरवरी से शुरू होगी और यह प्रक्रिया 6 मार्च तक चलेगी।

अब उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेजों के साथ तय तिथि को लोक सेवा आयोग के शिमला मुख्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आना होगा। आयोग ने तिथि अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तय तिथि को सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि उम्मीदवारों को शेड्यूल से संबंधित जानकारी ई-मेल के जरिए भी भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उम्मीदवार संंपर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]