Loading...

लोक सेवा आयोग ने दो पदों के लिए जारी किया रिवाइज्ड सिलेबस

PARUL • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर इंचार्ज क्लास 2 और ट्रेनिंग कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर क्लास 2 के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट का सिलेबस अपलोड कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए नए सिलेबस का लिंक भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थियों की ओर से सिलेबस को लेकर आ रही क्वेरिज के बाद आयोग ने सिलेबस को रिवाइज किया है।

अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी के लिए 10 से 5 बजे तक दूरभाष कार्यालय 0177-2624313 पर संपर्क कर सकते हैं।