Loading...

लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर (डैंटल) का पर्सनैलिटी टेस्ट का परिणाम किया घोषित

PARUL • 2 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर (डैंटल) का पर्सनैलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें 8 उम्मीदवार श्रुति सेानी, अक्षिता सिंह, शबनम, श्रेया महाजन, कल्पना, सिमरन, अंजलि व शबनम चौधरी उत्तीर्ण हुए हैं।

लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह स्क्रीनिंग टैस्ट 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हुआ।

उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के नाम नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष प्रेषित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित कर वैबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया है।