लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता सिविल का परिणाम किया घोषित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पदों को भरने के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। इस पर्सनैलिटी टेस्ट में 10 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों में मंदीप सिंह, योगेश वर्मा, रजत कौशल, धीरज, अभय, हमेंद्र सौरव शर्मा, अविनाश, दीपक शर्मा, परविंदर सिंह और ललित ठाकुर शामिल हैं।
बता दें यह पर्सनैलिटी टेस्ट बीते 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चला और पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए 42 उम्मीदवार क्वलीफाई हुए थे। लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि विस्तृत परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।