HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 3 विभागों में विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट व एसएटी का शेड्यूल का जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जारी शेड्यूल के अनुसार, उद्योग विभाग में माइनिंग इंस्पैक्टर के पद के लिए स्क्रीनिंग व सब्जेक्ट एप्टीच्यूड टेस्ट 12 जून को होगा, जबकि सहकारिता विभाग के अंतर्गत एचपी स्टेट को-आप्रेटिव कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में असिस्टेंट मैनेजर-लॉ के पद के लिए स्क्रीनिंग व सब्जेक्ट एप्टीच्यूड टेस्ट 14 जून को और हिमुडा में असिस्टैंट आर्कीटैक्ट के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग व सब्जेक्ट एप्टीच्यूड टेस्ट 25 जून को होगा। पहला पेपर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





