Loading...

लोगों को अब हिमपात के दौरान नहीं करना पड़ेगा दिक्कतों का सामना, मिलेगी राहत….

PRIYANKA THAKUR • 18 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

सर्दी की आहट के साथ ही हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है। बर्फबारी के चलते सैलानियों को ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार हिमपात से निपटने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बार राजधानी शिमला में नगर निगम ने जहां अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती की है।

तो, वही बर्फ हटाने के लिए मशीनें, रेत व मिट्टी डालने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बता दें कि नगर निगम के पास 100 मजदूर है जिन्हें हर साल सड़क पर बर्फ हटाने के काम में लगा दिया जाता है। इसके अलावा निगम 100 से 150 अतिरिक्त मजदूर किराए पर लेता है ताकि बर्फबारी के दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं, डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि पिछली बार की तरह शिमला पुलिस इस बार भी फोर बाई फोर गाड़ियां किराए पर लेगी ताकि हिमपात में फंसे लोगों को आसानी से निकाला जा सके और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। इन वाहनों में तीन शिफ्ट में अधिकारी ड्यूटी देंगे। हालांकि कितने अधिक जवान इस दौरान तैनात किए जाएंगे इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।