शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित
HNN/ चंबा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के शिव दयाला मंदिर कमेटी सिहुंता द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह पर्व उत्तर भारत में मनाया जाना वाला प्रसिद्ध त्यौहार है, यह त्यौहार दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में विशेष रुप से मनाया जाता है। यह उन्होंने यह भी कहा कि लोहड़ी का उत्सव सर्दियों के जाने का व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं।
मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं और हमारी संस्कृति व परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कमेटी को प्रोत्साहन के तौर पर 21 हजार देने की घोषणा भी की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group