लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जन समुदाय ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की ली शपथ

PARUL | 31 अक्तूबर 2023 at 5:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने केंद्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया है। प्रदर्शनी का आयोजन सोलन के निकट ओछघाट ग्राम पंचायत भवन में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 31 अक्तूबर एवं 1 नवम्बर, 2023 तक देखी जा सकती है। प्रदर्शनी का उद्घाटन ज़िला सोलन की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम ने किया।

उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलवायी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर पंचायत प्रमुख पूनम शर्मा एवं उप प्रधान नरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदर्शनी में भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की झलक चित्रों के रूप में दर्शायी गई है। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय लोग, किसान एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेहंदी एवं रंगीली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। ग्रामीण महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेहंदी एवम रंगोली की रचनाओं में उन्होंने राष्ट्रीय एकता के विषय को प्राथमिकता दी। केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, प्रकाश पंत ने उपस्थित जनसमुदाय को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों भरपूर लाभ उठा सकते हैं। प्रदर्शनी 1 नवम्बर तक रहेगी एवं इसमें प्रवेश निःशुल्क है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]