Loading...

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौत

PARUL • 15 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के अरनियाला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां 25 वर्षीय युवक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरूनिश अटवाल पुत्र मंगल सिंह निवासी कोटलां खुर्द जिला ऊना के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार, आज सुबह वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से ऊना आ रही थी। इसी दौरान अरनियाला पहुंचते ही एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी ऊना पुरूषोत्तम सिंह ने की है।